Indian Constitution
भारतीय संविधान Indian Constitution
इण्डिया अर्थात् भारत राज्यों का एक संघ है। यह संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक स्वतंत्र प्रभुसत्ता सम्पन्न समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। यह गणराज्य भारत के संविधान के अनुसार शासित है जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को प्रवृत्त हुआ।संविधान में सरकार के संसदीय स्वरूप की व्यवस्था की गई है जिसकी संरचना कतिपय एकात्मक विशिष्टताओं सहित संघीय हो। केन्द्रीय कार्यपालिका का सांविधानिक प्रमुख राष्ट्रपति है। भारत के संविधान की धारा 79 के अनुसार, केन्द्रीय संसद की परिषद में राष्ट्रपति तथा दो सदन है जिन्हें राज्यों की परिषद (राज्य सभा) तथा लोगों का सदन (लोक सभा) के नाम से जाना जाता है। संविधान की धारा 74 (1) में यह व्यवस्था की गई है कि राष्ट्रपति की सहायता करने तथा उसे सलाह देने के लिए एक मंत्री परिषद होगी जिसका प्रमुख प्रधान मंत्री होगा, राष्ट्रपति सलाह के अनुसार अपने कार्यों का निष्पादन करेगा। इस प्रकार वास्तविक कार्यकारी शक्ति मंत्रिपरिषद में निहित है जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री है।
- संविधान के अनुसार भारत एक है? — राज्यों का संघ
- आपातकाल के दौरान निम्न में से किस प्रकार के स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है? — जीवन और शारीरिक स्वतन्त्रा
- केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? — एर्नाकुलम
- किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? — तमिल
- वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? — राज्य सभा
- दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है? — मुम्बई उच्च न्यायालय
- लोकसभा का नेता कौन होता है? — प्रधानमंत्री
- पूरे देश को कितने क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है? — 5
- डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है? — जम्मू कश्मीर
- ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं? — नरेन्द्र शर्मा
- संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था? — हैदराबाद
- ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? — प्राकृत |
- प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है? — प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
- किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है? — जम्मू-कश्मीर
- प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? — मोरारजी देसाई
- भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री कौन है? — मनमोहन सिंह
- निम्न में से कौन-सा क्षेत्रीय राजनीतिक दल है? — अकाली दल
- किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था? — उड़ीसा
- लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है? — संसदीय मामले के मंत्री
- ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता हैं? — जयशंकर प्रसाद
- भारत का संविधान कब अंगीकर किया गया था? — 26 नवम्बर,1949
- किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए? — मोती लाल नेहरू
- कौन-सा हिन्दी साहित्यकार राज्यसभा का सदस्य था? — रामधारी सिंह दिनकर
- ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है? — कामायनी
- संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? — डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है? — गार्सा द तासी
- संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? — 1955
- अपभ्रंश के योग से राजसाषानी भाषा का जो साहित्यिक रूप बना, उसे कहा जाता है? — डिंगल भाषा
- ‘प्रेमसागर’ के रचनाकार हैं? — लल्लू लालजी
- ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है? — भक्ति रस
- भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ? — 26 जनवरी, 1950
- राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? — आयरलैण्ड
- पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना? — 1951
- संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ हैं? — संथाली , मैथिली , बोडो और डोगरी
- भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? — 22
- ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है? — द्विगु
- मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है? — प्रधानमंत्री
- राष्ट्रपति अपनी क्षमादान शक्ति का प्रयोग निम्न में से किस प्रकार के दण्डों पर कर सकता है? — मृत्यु दण्ड, सैनिक अदालत द्वारा दिये गए दण्ड, दण्ड ऐसे मामलों में दिये गए हों, जो संघीय कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हों
- संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है? — 60 दिन
- हरियाणा राज्य कब बना था? — 1 नवम्बर, 1966
- जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? — जे. बी. कृपलानी
- निम्न में से किस राज्य में वर्ष 1980 तक राष्ट्रपति शासन लागू नहीं हुआ था? — महाराष्ट्र
- निम्न में से किस व्यक्ति ने दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला? — गुलजारीलाल नन्दा
- संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया? — जवाहरलाल नेहरू
- भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है? — 4
- दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? — सदन के अध्यक्ष
- अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा है? — खड़ीबोली
- भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है? — एक
- जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया? — गुलजारीलाल नन्दा
- उस व्यक्ति का नाम बताइए जो, प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होते समय राज्यसभा का सदस्य था? — इन्दिरा गाँधी
- मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई? — अक्टूबर 1946
- राज्य के नीति-निर्देशक तत्व का वर्णन संविधान के किस भाग में किया गया हैँ? — संविधान के भाग-4 में
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? — जनता
- किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी? — 1985
- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं? — सूरदास , तुलसीदास , जायसी
- ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है? — किरात
- ‘पद्मावत’ किसकी रचना है? — मलिक मुहम्मद जायसी
- कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? — 389
- राज्यसभा को कौन-से ऐसे अनन्य अधिकार प्राप्त है, जो लोकसभा को प्राप्त नहीं हैं? — राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्त्व का घोषित करना , अखिल भारतीय सेवा स्थापित करने का अधिकार संघ सरकार को देना
- संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ? — वर्गीय मताधिकार
- डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? — जम्मू और कश्मीर
- भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है? — महाराष्ट्र तथा गोवा
- 1950 में योजना आयोग का गठन निम्न में किसके संकल्प द्वारा किया गया? — संघ मंत्रिमण्डल (गठन-15मार्च1950)
- देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? — ब्राह्मी लिपि
- भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? — राष्ट्रपति
- भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है? — प्रस्तावना
- राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है? — विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
- 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है? — 545
- उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है? — राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
- दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ्तार नहीं किया जा सकता? — संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक
- संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे? — श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है? — भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
- लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? — लोकसभा के सदस्य
- प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी? — 1874
- भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं? — सरदार वल्लभ भाई पटेल
- सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे? — राजकुमारी अमृत कौर
- जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ? — सितम्बर 1946
- ‘हंस जवाहिर’ रचना किस सूफी कवि द्वारा रची गई थी? — कासिमशाह
- हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब प्रदान किया गया? — 1971 में
- भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? — दक्षिण अफ्रिका
- ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड हैं? — 7
- ‘मनुष्यता’ का विपरीतार्थक हैँ? — बर्बरता
- अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई? — खड़ी बोली
- वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता हैं? — सुभद्रा कुमारी चौहान
- देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई? — 1957, केरल
- भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था निम्न में से कहाँ से ली गयी है? — भारत शासन अधिनियम 1935 से
- खड़ीबोली का अरबी-फारसीमय रूप है? — उर्दू भाषा
- पंच-परमेश्वर किसकी रचना हैँ? — प्रेमचंद की
- ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है? — महतो
- व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है? — अज्ञेय में
- बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे? — जयपुर नरेश जयसिंह के
- ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं? — महादेवी वर्मा
- संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य के नीति-निर्देशक तत्तों का जिक्र हैँ? — अनुच्छेद 36 से 51
- किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है? — जन्म, वंशानुगत, पंजीकरण
- पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? — 20 जुलाई, 1951
- कैबिनेट मिशन योजना में क्या संविधान निर्माण के लिये प्रस्तावित संविधान सभा को वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित करने को स्वीकार किया गया था? — नहीं
- राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए? — कोई सीमा नहीं
- भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है? — भारत शासन अधिनियम 1935
- ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं? — हरिवंश रायबच्चन
- राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई? — नागौर
- प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया? — पिंगल भाषा
- संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की? — संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति
- संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे? — संयुक्त प्रान्त
- मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? — मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था |
- ‘विधान परिषद’ का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए? — 30 वर्ष
- ‘नवनीत’ शब्द का सही अर्थ हैँ? — मक्खन
- देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? — 31 अक्टूबर 1947
- ‘प्राचीन’ का विलोम हैँ? — अर्वाचीन
- ‘हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग- एक’ के लेखक का नाम है? — डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
- निम्न में से कौन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन है? — लोकसभा
- लोक सभा तथा राज्य सभा की संयुक्त बैठक कब होती है? — संसद का सत्र शुरू होने पर
- तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है? — रामाज्ञा प्रश्नावली
- भारत की नागरिकता निम्न में किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है? — जन्मजात, देशीयकरण, वंशानुक्रम
- निम्नलिखित में से किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? — 1975 में
- विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है? — तमिलनाडू
- भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है? — लोकतांत्रिक गणतंत्र
- संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? — सच्चिदानन्द सिन्हा
- ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक हैं? — प्रेमचंद
- प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है? — कृष्णभक्ति शाखा
- सूरदास के गुरु कौन थे? — बल्लभाचार्य
- कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था? — 1936
- पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया? — 1962
- राज्यपाल विधान परिषद में अधिक से अधिक कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है? — निश्चित संख्या नहीँ
- भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है? — ब्रिटेन
- राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं? — वी.एस.रमा देवी
- हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ किस सन् में प्रकाशित हुआ था? — 1826
- किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है? — जयशंकर प्रसाद
- किसी क्षेत्र को ‘अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र’ घोषित करने का अधिकार किसे है? — राष्ट्रपति
- लाल पीला होने का अर्थ हैँ? — क्रोध करना
- भारत के प्रथम सिख राष्ट्रपति कौन थे? — ज्ञानी जैलसिँह
- 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया? — गुटनिरपेक्ष
- केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के सम्बन्ध में कौन राय देता है? — वित्त आयोग
- संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है? — 5
- भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है? — नाटक साहित्य
- राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी? — नरगिस दत्त
- ‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? — खड़ीबोली
- ‘बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार हैं? — सूरति मिश्र
- ‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को कहा जाता है? — खड़ीबोली
- वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? — जवाहर लाल नेहरू
- संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? — 9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946
- निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यंग्य लेखक है? — हरिशंकर परसाई
- सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा है? — देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिन्दी
- लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए? — 25 वर्ष
- हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है? — बनारस अखबार
- संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? — जुलाई 1946
- आँख की किरकिरी होने का अर्थ हैँ? — अप्रिय लगना
- “राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है? — सरोजिनी नायडू
- क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकता है? — हाँ
- संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया? — जवाहर लाल नेहरू
- उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन बनी? — सुचेता कृपलानी
- संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई? — 9 दिसम्बर 1946
- संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है? — मंत्री के अलावा अन्य प्रत्येक सासंद को
- भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है? — एक
- द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है? — तेलुगु
- वोट के अधिकार से क्या तात्पर्य है? — नागरिक अधिकार
- त्रिपुरा की राजभाषा है? — बांग्ला
- भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? — 21 जुलाई 1947
- एक ही व्यक्ति को कितनी बार भारत का राष्ट्रपति बनाया जा सकता है? — कई बार
- चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है? — निषाद
- मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी? — 27
- मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया? — 4
- क्या राज्य के नीति-निर्देशक तत्व को अदालत द्वारा लागू किया जा सकता है? — नहीं
- ‘शून्य काल’ क्या है? — जब सदन में अतिमहत्त्वपूर्ण मामलों पर विचार होता हैँ
- राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं? — उच्चतम न्यायालय
- आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा है? — तेलुगु
- देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था? — 14 सितम्बर, 1949
- अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे? — हेमचन्द्र
- पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई? — 26 अक्टूबर, 1962
- वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? — क्रिप्स योजना
- 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? — महात्मा गाँधी
- क्या राज्य के नीति-निर्देशक तत्व को वैधानिक शक्ति प्राप्त हैँ? — नहीं
- किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? — जयशंकर प्रसाद
- पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी? — 299
- भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है? — चीनी-तिब्बती
- भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था? — संविधान सभा द्वारा
- संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? — 208
- भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है? — इण्डो-आर्यन
- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? — 9 दिसम्बर, 1946
- प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? — जी. वी. मावलंकर
- संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया? — प्रान्तों की विधानसभा
- निम्न में से किस समिति का सदस्य मंत्री नहीं हो सकता है? — प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रम समिति, लोक लेखा समिति
- शुद्ध शब्द क्या है? — कवयित्री
- ‘इतिहास’ शब्द का शुद्ध विशेषण हैँ? — ऐतिहासिक
- योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है? — प्रधानमंत्री
- ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है? — ब्रजभाषा
- “कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय” में कौन-सा अलंकार है? — यमक
- एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है? — दो बार
- किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है? — उत्तर प्रदेश
- प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम आयु है? — 25 वर्ष
- भारत का संविधान भारत को किस प्रकार वर्णित करता है? — राज्यों का संघ
- ‘दोहाकोश’ के रचयिता हैं? — सरहपा
- किस देश से ‘राज्य के नीति-निर्देशक तत्व’ की प्रेरणा मिली हैँ? — आयरलैंड
- ‘नीति निर्देशक तत्व‘ का महत्त्व किसके लिए है? — राज्य
- संसद पर होने वाले खर्चों पर किसका नियंत्रण रहता है? — नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
- भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है? — ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली
- किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है? — भक्ति काल
- जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? — नीलम संजीव रेड्डी
- निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया? — कैबिनेट मिशन योजना
- क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है? — हाँ
- कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? — लोकसभा का अध्यक्ष