important general knowledge
महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान: सामान्य ज्ञान (जीके), लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है, जिससे जुड़े प्रश्नों का अध्ययन और अभ्यास करना प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आवश्यक है। साथ ही जीके विभिन्न परीक्षाओं में इंटरव्यू को क्रैक करने के लिए जरुरी होता है। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस ब्लॉग में दिये गए सामान्य ज्ञान सवाल-जवाब आपकी तैयारी में मदद करेंगे।
यहां भारत की अर्थव्यवस्था, इतिहास, राजनीति, खेल, विज्ञान, भूगोल, सर्वोत्कृष्ट व्यक्ति, वस्तु एवं स्थान आदि से जुड़े तथ्यों से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल हैं, जो UPSC, IBPS, SBI, SCC, RRB, सिविल सर्विस जैसी नवीनतम परीक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित हैं तथा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी हैं।
- लाफिंग गैस का रासायनिक नाम क्या हैं?— नाइट्रस ऑक्साइड
- हवा से हल्की गैस का उदाहरण दें?— हाइड्रोजन
- हवा से भारी गैस का नाम बताएं?— कार्बन डाइऑक्साइड
- गोबर गैस में मुख्यत: कौन-सी गैस होती है?— मिथेन
- कुकिंग गैस में कौन-सी गैस होती हैं?— प्रोपेन, ब्यूटेन
- चमकने वाला और माचिसों में प्रयुक्त होने वाला पदार्थ है-— फास्फॉरस
- मनुष्य के बाद सबसे समझदार जीव किसे कहा जाता हैं?— डालिफन
- बाँस ( Bamboo) क्या हैं?— घास
- फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता हैं?— ऐसीटिलीन
- गलगण्ड (Goitre) नामक रोग किसकी कमी से होता हैं?— आयोडीन
- ‘जीवाश्मों’ की आयु निर्धारित करने के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है?— कार्बन डेटिंग विधि
- लालटेन में मिटटी का तेल बत्ती में किसके कारण चढ़ जाता हैं?— केशिकत्व के कारण
- गोताखोर किस गैसों के मिश्रण से सा°स लेते हैं?— ऑक्सीजन तथा हीलियम
- भोपाल गैस दुर्घटना में कौन-सी गैस रिसी थी?— मिथाइल आइसो सायनेट
- जल का शुह्तम रूप हैं-— वर्षा का जल
- कौन-सी गैस नोबल गैस कहलाती हैं?— हीलियम
- शुह् सोना कितने कैरट (Karat) का होता हैं?— 24 कैरट
- बरगद के पेड़ के तने से नीचे लटकने वाली मोटी जड़ें क्या कहलाती है?— स्तम्भ मूल
- प्राथमिक रंग ( Primary Colours) होते हैं?— नीला, पीला, हरा
- वर्षा की बूँदें किसके कारण गोल हो जाती हैं?— पृष्ठ तनाव के कारण
- बायोडीजल बनाने में किस वनस्पति का उपयोग किया जाता है?— रतनजोत ( जेटरोफा )
- ‘बर्ड फ्लू’ और ‘स्वाइन फ्लू’ के विषाणु का नाम बताएं?— क्रमश: H5 N1 व H1N1
- सूर्य की किरणों से कौनसा विटामिन प्राप्त होता है ? उत्तर: विटामिन-डी
- चांदी का कौनसा यौगिक मुख्यतः फोटोग्राफी में प्रयुक्त होता था ? उत्तर: सिल्वर ब्रोमाइड
- हीरा एवं ग्रेफाइड किसके अपरूप हैं ? उत्तर: कार्बन के
- एंटोमोलॉजी (Entomology) में किसका अध्ययन किया जाता है ? उत्तर: कीटों (Insects) का
- परिस्थिति विज्ञान इकोलॉजी (Ecology) का सम्बन्ध किस विषय से है ? उत्तर: वातावरण से
- जेनेटिक्स (Genetics) में किसका अध्ययन किया जाता है ? उत्तर: आनुवांशिकता एवं गुणसूत्र का
- पृथ्वी की भ्रमण गति कितनी है ? उत्त: 28 किमी/मिनट
- 1 किग्रा पदार्थ के तुल्य उर्जा किस क्रम की होती है ? उत्तर: ~1017 जूल
- विद्युत की वह मात्र, जिससे 108 ग्राम सिल्वर कैथोड पर एकत्रित होती है, क्या कहलाती है ? उत्तर: एक फैराडे
- विभिन्न देशों के ६ माइक्रो सैटेलाइट्स के साठ २३ सितम्बर, २००९ को कौनसा उपग्रह विमोचित किया तथा कक्षा में स्थापित किया गया ? उत्तर: ओशनसैट-2(Oceansat-2)
- सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है? — हिरण
- आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है? — संयुक्त राज्य अमरीका
- (संयुक्त राज्य अमरीका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन है। संयुक्त राज्य अमरीका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप पर स्थित एक संघीय गणतंत्र है। संयुक्त राज्य अमरीका 50 राज्यों और एक संघीय ज़िले से बना है। इसके अतिरिक्त इसके अन्य भी बहुत से अधीनस्थ क्षेत्र हैं जो ओशिनिया और अन्य स्थानों पर भी फैले हैं। यह एक राष्ट्रीय गणतंत्र है। )
- निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? — विद्युत
- (अभ्रक एक तापरोधक एवं विद्युत का कुचालक पदार्थ है। इस विशेषता के कारण इसका प्रयोग विद्युत उपकरणों में पृथक्कारी के रूप में होता है। अभ्रक के उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है। )
- विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? — क्रोम्पटन ने
- प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि? — प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है
- दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? — बढ़ता है
- (क्वथनांक – रसायन विज्ञान में दाब के किसी दिए हुए नियत मान के लिए वह नियत ताप जिस पर कोई द्रव उबलकर द्रव अवस्था से वाष्प की अवस्था में परिणत हो जाय तो वह नियत ताप द्रव का क्वथनांक कहलाता है। दाब – किसी सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।” दाब का मात्रक एम. के. एस. पद्धति में न्यूटन प्रति वर्ग मीटर होता है। जिस वस्तु का क्षेत्रफल जितना कम होता है, वह किसी सतह पर उतना ही अधिक दाब डालती है। )
- ‘प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।’ यह न्यूटन का तीसरा नियम है
- (गति विषयक तृतीय नियम को क्रिया–प्रतिक्रिया का नियम भी कहते हैं। “जब कोई पिण्ड दूसरे पिण्ड पर बल लगाता है तो ऐसी स्थिति में दूसरा पिण्ड भी पहले पिण्ड पर उतना ही बल विपरीत दिशा में लगाता है। अर्थात् प्रत्येक क्रिया की उसके बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। इसे न्यूटन के गति का तृतीय नियम कहते हैं।” उदाहरण- माना कि दो पिण्ड A व B हैं, जो एक–दूसरे पर बल आरोपित कर रहे हैं। )
- ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? — गंधक
- ( गंधक (सल्फर) शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द शुल्वारि से हुई है, जिसका अर्थ होता है – ताँबे का शत्रु। इसका संकेत ‘S’, परमाणु संख्या 16 तथा परमाणु भार 32.1 होता है। )
- उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि? — लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
- रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? — हेनरी बेकरल ने
- दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? — पाँच
- पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है? — एक अवतल लेंस
- ( जब लेंस को ऐसे द्रव में डुबाया जाता है, जिसका अपवर्तनांक लेंस के अपवर्तनांक से अधिक है। ऐसी स्थिति में फ़ोकस दूरी बढ़ जाती है, जिससे उसकी क्षमता घट जाती है। इसके साथ-साथ लेंस की प्रकृति भी बदल जाती है। अर्थात उत्तल लेंस अवतल की भाँति और अवतल लेंस, उत्तल लेंस की भाँति व्यवहार करने लगता है। इसी प्रकार से पानी के अन्दर का हवा का बुलबुला उत्तल लेंस के समान दिखाई देता है, परन्तु व्यवहार अवतल लेंस के समान करता है।)
- इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? — विशिष्ट गुरुत्व
- यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा? — 8 मीटर/सेकेण्ड
- कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है? — उत्तल दर्पण
- ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं? — उपधातु
- (जिन पदार्थों में धातुओं व अधातुओं दोनों के गुण पाये जाते हैं, उपधातु कहलाते हैं। जैसे आर्सेनिक, ऐण्टीमनी आदि।)
- वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? — थियोफ्रेस्टस
- निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी? — इस्पात में
- एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग— बढ़ जायेगा
- चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर सुनाई नहीं देगी
- चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है- — पलायन वेग
- यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल : 2% बढ़ जायेगा
- एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल– अपरिवर्तित रहेगा
- हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है– अनुनाद के कारण
- ‘वेन्चुरीमीटर’ से क्या ज्ञात करते हैं? — जल के प्रवाह की दर
- चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि- — पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
- यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा- — 12 घण्टे का
- यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड- — पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
- उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? — स्प्रिंग घड़ी
- यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण- — 2% घट जायेगा
- दाब का मात्रक है? – पास्कल
- (किसी सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।” दाब का मात्रक एम. के. एस. पद्धति में न्यूटन प्रति वर्ग मीटर होता है। जिस वस्तु का क्षेत्रफल जितना कम होता है, वह किसी सतह पर उतना ही अधिक दाब डालती है। )
- खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए- — उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
- झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तो उसका ताप- — बढ़ जाता है
- केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक होता है- — 0° K
- बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? — ग्रीक
- क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है? — रेडियोधर्मिता
- किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? –बैंगनी
- कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप- — बढ़ जायेगा
- (रेफ़्रीजरेटर एक वैज्ञानिक उपकरण है। रेफ़्रीजरेटर का आविष्कार हैरीसन एवं ओटिस द्वारा किया गया था। रेफ़्रीजरेटर किसी कक्ष के ताप को नियंत्रित रखने वाला उपकरण है। )
- इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? — सात रंग
- (बरसात के मौसम में जब पानी की बूँदे सूर्य पर पड़ती है तब सूर्य की किरणों का विक्षेपण ही इंद्रधनुष के सुंदर रंगों का कारण बनता है। आकाश में संध्या के समय पूर्व दिशा में तथा प्रात:काल पश्चिम दिशा में, वर्षा के पश्चात लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला, तथा बैंगनी रंगों का एक विशालकाय वृत्ताकार वक्र कभी-कभी दिखाई देता है। यह इंद्रधनुष कहलाता है। )
- ‘सेकेण्ड पेण्डुलम’ का आवर्तकाल क्या होता है? — 2 सेकेण्ड
- ‘भारतीय विज्ञान संस्थान’ कहाँ स्थित है? — बैंगलोर में
- (बंगलोर विश्वविद्यालय (1916 में स्थापित मैसूर विश्वविद्यालय की एक शाखा) और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय 1964 में खोला गया था। शहर में कई सायंकालीन महाविद्यालय, सार्वजनिक पुस्तकालय और भारतीय विज्ञान संस्थान (1909), रमन शोध संस्थान (1943), राष्ट्रीय शोध प्रयोगशाला (1960) तथा राष्ट्रीय ऊर्जा शोध संस्थान का – एक विभाग (1960) है। )
- पराध्वनिक विमानों की चाल होती है- — ध्वनि की चाल से अधिक
- भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है- — 36,000 किलोमीटर
- किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है- — मिट्टी का तेल
- चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है? — हिप्पोक्रेटस
- कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है? — इंजन को ठण्डा रखना
- मनुष्य के शरीर के ताप होता है- — 37° C
- दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को- — निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
- किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो लेंस- — उत्तल है
- यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस- — अवतल है