GK Questions and Answers on History of Mughal Empire
Read Time:14 Minute, 33 Second
GK Questions and Answers on History of Mughal Empire
सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर : मुगल साम्राज्य का इतिहास
मुगल साम्राज्य का इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – यहाँ पर मुगल साम्राज्य भारत का इतिहास से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं। जिन्हें आसानी से कम समय में दोहराया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास GK प्रश्न प्रदान कर रहा हूं। आप इन मुगल साम्राज्य भारतीय इतिहास GK प्रश्न और उत्तरों की सहायता से आसानी से अपने स्कोर को बढ़ा सकते हैं।
- किसके शासन काल में मलिक मोहम्मद जायसी ने ‘पद्मावत’ की रचना की — शेरशाह
- किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया — हुमायूँ
- किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने अफगान सत्ता की स्थापना की — बिलग्राम का युद्ध
- बिलग्राम के युद्ध को दूसरे किस नाम से जाना जाता है — कन्नौज का युद्ध
- अकबर के समय भारत में किस प्रसिद्ध महिला शासक का शासन था — रानी दुर्गावती
- बाबर के मुस्लिम कानून-नियमों का संग्रह किसमें है — मुबायीन
- किस इतिहासकार ने शाहजहाँ के काल को मुगल शासन का स्वर्ण युग कहा था — ए. एल. श्रीवास्तव
- ‘जाब्ती प्रणाली’ का जन्मदाता कौन था — शेरशाह सूरी
- पानीपत के युद्ध में बाबर की जती का क्या कारण था — सैन्य कुशलता
- ‘जवाबित’ का संबंध किससे था — राज्य कानून से
- ईरान के शाह और मुगल शासकों का झगड़ा किस स्थान के लिए था — कंधार
- मुमताज महल का वास्तविक नाम क्या था — अर्जुमंद बानो बेगम
- अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत बौद्ध विहार की तरह है — पंचमहल
- अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध किसके साथ स्थापित किए — कछवाहों के साथ
- औरंगजेब ने दक्षिण में किन दो राज्यों को विभाजित किया — बीजापुर व गोलकुंडा
- किस मुगल बादशाह ने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी — जहाँगीर ने
- मुगलों को नौरोज का त्यौहार कहाँ से मिला — पारसियों ने
- कौन-सा मकबरा द्वितीय ताजमहल कहलाता है — बीबी का मकबरा/शबिया-उद-दौरानी का मकबरा
- किस मुगल बादशाह की सेना में सबसे अधिक हिंदू सेनापति थे — औरंगजेब
- ‘अनवर-ए-सुहैली’ ग्रंथ किसका अनुवाद है — पंचतंत्र
- संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है — ग्वालियर में
- गुलबदन बेगम किसकी पुत्री थी — बाबर की
- ‘महाभारत’ का फारसी अनुवाद किसके काल में हुआ — अकबर
- किसके निर्देशन में ‘महाभारत’ का फारसी अनुवाद हुआ — फैजी
- किस विद्धान मुसलमान का हिन्दी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान है — अब्दुल रहीम खान-ए-खाना
- हल्दी घाटी के युद्ध में अकबर का क्या उद्देश्य था — राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
- मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था — दशवंत
- धरमत का युद्ध कब हुआ — 1628 ई.
- धरमत का युद्ध किस-किस के बीच हुआ — औरंगजेब व दारा शिकोह के बीच
- मुगल काल में किस बंदरगाह को ‘बाबुल मक्का’ कहा जाता था — सूरत
- एतामद-उद-दौला का मकबरा कहाँ है — आगरा
- एतामद-उद-दौला का मकबरा किसने बनवाया था — नूरजहाँ ने
- किस राजपूताना राज्य ने अकबर की संप्रभुत्ता स्वीकार नहीं की थी — मेवाड़
- किस मध्यकालीन शासक ने ‘पट्टा एवं कबूलियत’ की प्रथा आंरभ की थी — शेरशाह ने
- अकबर ने ‘कठाभरणवाणी’ की उपाधि किस संगीतज्ञ को दी थी — तानसेन
- अंतिम रूप से किस मुगल बादशाह ने ‘जजिया कर’ को समाप्त किया — मोहम्मद शाह ‘रंगीला’
- ‘जो चित्रकला का शत्रु है वह मेरा शत्रु हैं’ किस मुगल शासक ने कहा था — जहाँगीर ने
- बाबर के वंशजों की राजधानी कहाँ थी — समरकंद
- जहीरुद्दीन बाबर का जन्म कहाँ और कब हुआ — 14 फरवरी 1483 ई. में, फरगना
- चंदेरी का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ — बाबर और मेदिनीराय के मध्य
- बाबर ने अपनी आत्मकथा किस भाषा में लिखी — तुर्की भाषा में
- कौन-सा बादशाह अपनी उदारता के कारण कलंदर के नाम से प्रसिद्ध था — बाबर
- ‘दीन पनाह’ नगर की स्थापना किसने की — हुमायूँ ने
- कौन-सा बादशाह सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग कराया — हुमायूँ
- पानीपत के द्वितीय युद्ध में किसकी पराजय हुई — विक्रमादित्य(हेमू)
- फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजे का निर्माण किसने कराया — अकबर ने
- बुलंद दरवाजे का निर्माण कब पूरा हुआ — 1575 में
- ‘भानुचंद्र चरित’ की रचना किसने की — सिद्धचंद्र ने
- इलाही संवत् की स्थापना किसने की — अकबर ने
- दास प्रथा का अंत कब और किसने किया — 1562 में, अकबर ने
- किस शासक ने ‘नूरुद्दीन’ की उपाधि धारण की — जहाँगीर ने
- किसने ‘निसार’ नामक सिक्के का प्रचलन किया — जहाँगीर ने
- किस शासक ने न्याय के लिए अपने महल में सोने की जंजीर लगवाई — जहाँगीर ने
- ‘मयूर सिंहासन’ का निर्माण किसने कराया था — शाहजहाँ ने
- ताजमहल के निर्माण में कितना समय लगा था — 22 वर्ष
- ‘गंगालहरी’ नामक रचना किसके शासन काल में रचित हुई — शाहजहाँ के काल में
- किस शासने अपने पिता को कैद में डाल दिया था — औरंगजेब ने
- औरंगजेब गद्दी पर बैठने से पहले किस स्थान का गर्वनर था — दक्कन
- ‘गुण समंदर’ की उपाधि किस शासक के धारण की — शाहजहाँ ने
- शेरशाह का मकबरा कहाँ है — सासाराम (बिहार)
- ‘नगीना मस्जिद’ कहाँ स्थित है — आगरा में
- किस शासक के शासन के दौरान मुगल साम्राज्य की सीमाएं सबसे ज्यादा विस्तृत हो गईं — औरंगजेब
- किस शासक ने मुगल राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए शाहजहाँनाबाद नगर की स्थापना की — शाहजहाँ
- मुगल वंश का संस्थापक कौन था — बाबर
- बाबर फरगना की गद्दी पर कब बैठा — 1495 ई.
- फरगना वर्तमान में कहाँ स्थित है — उज्बेकिस्तान में
- बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया — पाँच बार
- पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ — 1526 ई.
- पानीपत का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच लड़ा गया — बाबर व इब्राहिम लोदी
- बाबर ने अपनी आत्मकथा किस पुस्तक में लिखी — बाबरनामा
- बाबरनामा का फारसी में अनुवाद किसने किया — अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने
- ‘मुबईयान’ नामक पद्य शैली का जन्मदाता किसे माना जाता है — बाबर को
- मुगल वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था — अकबर
- खानवा का युद्ध कब हुआ — 1527 ई.
- खानवा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ — राणा साँगा व बाबर
- हुमायूँ गद्दी पर कब बैठा — 1530 ई.
- चौसा का युद्ध कब हुआ — 1539 ई.
- चौसा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ — शेरशाह सूरी और हुमायूँ
- हुमायूँ द्वारा लड़े गए चार युद्धों का क्रम क्या है — देबरा (1531), चौसा (1539 ई.) बिलग्राम (1540 ई.) व सरहिंद (1555 ई.)
- ‘हुमायूँनामा’ की रचना किसने की — गुलबदन बेगम ने
- सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था — शेरशाह सूरी
- बिलग्राम युद्ध के समय कालिंजर का शासक कौन था — कीरत सिंह
- शेरशाह के समय में भू-राजस्व दर क्या थी — उपज का 1/3 भाग
- मलिक मोहम्मद जायसी किसके समकालीन था — शेरशाह सूरी
- भारत में डाक प्रथा का प्रचलन किसने किया — शेरशाह सूरी
- पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ — 1556 ई.
- पानीपत का द्वितीय युद्ध किस-किस के बीच हुआ — अकबर व हेमू के बीच
- ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म की शुरूआत किसने की — अकबर ने
- दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम व अंतिम हिन्दू कौन था — बीरबल
- अकबर के शासन की प्रमुख विशेषता क्या थी — मनसबदारी प्रथा
- कौन-से सूफी संत अकबर के समकालीन थे — शेख सलीम चिश्ती
- ‘आगरा में लाल किला’, ‘लाई दरवाजा’, ‘बुलंद दरवाजा’ किसके काल के प्रमुख बिंदु हैं — अकबर
- ‘अनुवाद विभाग’ की स्थापना किसने की — अकबर ने
- ‘पंचतंत्र’ का फारसी में अनुवाद किसने किया — अबुल फजल
- किस मुगल सम्राट के काल को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल कहा जाता है — अकबर
- मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी — फारसी
- ‘बुलंद दरवाजा’ किस उपलक्ष्य में अकबर ने बनवाया था — गुजरात विजय
- जहाँगीर (सलीम) को किसके लिए याद किया जाता है — न्याय के लिए
- जहाँगीर के शासन की मुख्य विशेषता क्या थी — रानी नूरजहाँ का शासन पर नियंत्रण
- ‘चित्रकला का स्वर्ण युग’ किसके काल को कहा जाता है — जहाँगीर
- श्रीनगर में स्थित शालीमार बाग व निशांत बाग किसके द्वारा निर्मित हैं — जहाँगीर द्वारा
- आगरा स्थित ‘ताजमहल’ का निर्माण किसने कराया — शाहजहाँ ने
- ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य वास्तुकार कौन था — उस्ताद ईशा खान
- भागवद् गीता व रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किसने कराया — दारा शिकोह ने
- ‘जिदा पीर’ किसे कहा जाता है — औरंगजेब
- किस शासक ने इस्लाम न अपनाने के कारण गुरु तेग बहादुर की हत्या करवा दी थी — औंरगजेब ने
- जजिया कर को किस शासक ने हटाया — अकबर ने
- जजिया कर किस धर्म के लोगों से लिया जाता था — हिन्दू धर्म
- जजिया कर को 1679 ई. में पुनः किस मुगल सम्राट ने लागू कर दिया था — औरंगजेब ने
- बाबर की प्रसिद्ध युद्धनीति ‘तुगलकनाम नीति’ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में हुआ — पानीपत के प्रथम युद्ध में
- भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवायी — शेरशाह सूरी
- ‘आइन-ए-अकबरी’ किसके द्वारा लिखी गई — अबुल फजल
- अकबर के दरबार में कौन-सा महान संगीतज्ञ था — तानसेन
- सती प्रथा की भत्र्सना किस सम्राट ने की — अकबर ने
- अंतिम मुगल सम्राट कौन था — बहादुरशाह II
- अकबर के शासनकाल में भू-राजस्व सुधारों के लिए उत्तरदायी कौन था — टोडरमल
- ‘रामचरित मानस’ के रचियता किसके समकालीन थे — अकबर ने
- मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किसने की — शाहजहाँ ने
- अकबर की युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था — बैरम खाँ
- किस मुगल शासक का राज्याभिषेक दो बार हुआ — औरंगजेब/हुमाँयू
- ग्रांड ट्रंक सड़क कहाँ से कहाँ तक जाती है — कोलकाता से अमृतसर
- भारत में बीबी का मकबरा कहाँ स्थित है — औरंगाबाद में
- नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण कब किया — 1739 ई.
- नादिरशाह ने किस स्थान पर आक्रमण नहीं किया था — कन्नौज
- शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है — सासाराम
- अकबर का राज्यभिषेक कहाँ हुआ था — कालानौर
- किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था — सिसोदिया वंश
- किस मुगल शासक को ‘आलमगीर’ कहा जाता था — औरंगजेब को
- बाबर ने किस स्थान से होकर भारत में प्रवेश किया — पंजाब से
- हल्दी घाटी का युद्ध कब हुआ — 1576 ई.
- हल्दी घाटी का युद्ध किस-किस के बीच हुआ — मुगलों एवं राणा प्रताप के बीच
- हल्दी घाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व किसने किया — राजा मानसिंह ने