Constituent Assembly of India
Read Time:3 Minute, 34 Second
भारतीय संविधान सभा
संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर किया गया था जिसने 1946 मे भारत का दौरा किया।
संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हाल (जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है ) में हुई थी
- भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई — 9 दिसंबर, 1946 ई.
- संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कौन था — डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- संविधान सभा का अस्थाई अध्यक्ष कौन था — डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
- संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे — डॉ. भीमराव अंबेडकर
- संविधान सभा का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसने किया — एम. एन. राय
- भारत में संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था — कैबिनेट मिशन योजना (1946 ई.)
- सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कब और कहाँ रखी गई — 1936 ई., फैजपुर
- कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कितने सदस्य होने थे — 389
- संविधान के पुनर्गठन के फलस्वरूप 1947 तक संविधान सभा में सदस्यों की संख्या कितनी रह गई — 299
- संविधान सभा में देशी रियासतों के कितने प्रतिनिधि थे — 70
- संविधान के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किस व्यक्ति ने की — बाल गंगाधर तिलक
- संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया — हैदराबाद
- बी. आर. अंबेडकर कहाँ से संविधान सभा में निर्वाचित हुए — बंगाल से
- संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था — बी. एन. राव
- संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन कब हुआ — 29 अगस्त, 1947 ई.
- संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा — जवाहर लाल नेहरू
- भारत में संविधान कब लगा हुआ — 26 जनवरी, 1950 ई.
- संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे — जवाहर लाल नेहरू
- संविधान सभा की रचना हेतु संविधान का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया — स्वराज पार्टी ने (1924 ई.)
- संविधान को बनाने में कितना समय लगा — 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
- संविधान में कितने अनुच्छेद हैं — 395
- संविधान में कितने अध्याय हैं — 22
- भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं — 12
- संविधान सभा के सभी निर्णय किस आधार पर लिये गए — सहमति और समायोजन के आधार पर
- संविधान सभा का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ — दिल्ली में
- संविधान सभा का चुनाव किस आधार पर हुआ — वर्गीय मताधिकार पर