Bihar General Knowledge
बिहार सामान्य ज्ञान
वर्तमान बिहार विभिन्न एतिहासिक क्षेत्रों से मिलकर बना है। बिहार के क्षेत्र जैसे-मगध, मिथिला और अंग- धार्मिक ग्रंथों और प्राचीन भारत के महाकाव्यों में वर्णित हैं।
यह सबसे दुःख की बात है की भारत के सभी राज्यो में बिहार की अर्थव्यवस्था सबसे बुरी है, 2014 के रिपोर्ट के मुताबिक बिहार अर्थव्यवस्था में सबसे पीछे था और भारत का सबसे गरीब राज्य भी कहा जाता है।
सिक्खों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। गुरु गोविंद सिंह के जन्म स्थान होने के कारण पटना में उनकी जयन्ती काफी श्रद्धा पूर्ण तरीके से मनाया जाता है।
बिहार ने हिंदी को अपनी राज्य भाषा का दर्जा दिया है। इसके साथ ही साथ उर्दू को भी बिहार की द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।
सन 1936 में बिहार से उड़ीसा राज्य को विभाजित करके एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया। फिर 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य को भी विभाजित करके एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया।
बिहार का सामान्य परिचय
- बिहार की स्थापना – 22 मार्च 1912
- राजधानी – पटना
- उच्च न्यायालय – पटना
- राजकीय भाषा – हिंदी
- द्वितीय राजकीय भाषा – उर्दू
- राजकीय पशु – बैल
- राजकीय पक्षी – गौरेया
- राजकीय पुष्प – गेंदा फूल
- राजकीय वृक्ष – पीपल
- राजकीय चिन्ह – बोधि वृक्ष
- राजकीय मछली –मांगुर
- राज्य का महापर्व – छठ
- बिहार का भौगोलिक परिचय
- अक्षांशीय विस्तार – 24° 20′ 50” से 27° 31′ 15” उत्तरी अक्षांश
- देशांतरीय विस्तार – 83° 19′ 50” से 88° 17′ 40” पूर्वी देशांतर
- क्षेत्रफल – 94163 वर्ग किलो मी .
- लंबाई (उत्तर से दक्षिण )-345 किमी
- चौड़ाई -(पूर्व से पश्चिम) –483 किमी
- औसत ऊंचाई – समुद्र तट से 52 .73 मी.
- सीमाएं- उत्तर में नेपाल(7 जिलों से सीमा बनाती है ) ,दक्षिण में झारखण्ड(9 जिलों से ) , पूर्व में पश्चिम बंगाल (3 जिलों से ),पश्चिम में उत्तर प्रदेश (7 जिलों से )
- लोक सभा सदस्यों की संख्या – 40
- लोक सभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें –6 (गोपाल गंज ,हाजीपुर ,समस्तीपुर ,जमुई ,गया तथा सासाराम )
- राज्य सभा में सदस्यों की संख्या -16
- विधान सभा में सदस्यों की संख्या – 243
- विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें – 38
- विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें – 02 (कटोरियां एवं मनिहारी )
- विधानपरिषद सदस्यों की संख्या – 75
- बिहार में प्रमंडलों की संख्या – 9 पटना , मगध , सारण,तिरहुत , कोसी , दरभंगा ,पुर्णिया,भागलपुर तथा मुंगेर |
- बिहार में जिलों की संख्या – 38
- अनुमंडलों की संख्या – 101
- प्रखंडों की संख्या –534
- राजस्व ग्रामों की कुल संख्या – 45098
- शहरों की संख्या – 139
- नगर समूह की संख्या –14
- एक लाख से अधिक जनसँख्या वाले नगरों की संख्या – 19
- महानगर – 1 पटना
- नगर निगम की कुल संख्या – 11
- नगर पंचायतों की कुल संख्या – 86
- नगर परिषदों की कुल संख्या – 42