ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्य
Read Time:1 Minute, 51 Second
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्य
- जीडीपी वृद्धि दर को ८% से बढ़ाकर १०% करना और इसे १२वीं योजना के दौरान १०% बरक़रार रखना ताकि २०१६-१७ तक प्रति व्यक्ति आय को दोगुना किया जा सके |
- कृषि आधारित वृद्धि दर को ४% प्रति वर्ष तक बढ़ाना|
- रोजगार के ७०० लाख नए अवसर पैदा करना |
- साक्षर बेरोजगारी की दर को ५% से नीचे लाना |
- २०११-१२ तक प्राथमिक स्कूल छोड़ने वाले बच्चो की दर में २००३-०४ के ५२.२% के मुकाबले २०% की कमी करना |
- ७ वर्ष या अधिक आयु के बच्चों व व्यक्तियों की साक्षरता दर को ८.५% तक बढ़ाना |
- बाल मृत्यु दर को घटाकर २८ प्रति १००० व मातृ मृत्यु दर को १ प्रति १००० करना |
- प्रजनन दर को घटाकर २.१ के स्तर पर लाना |
- २००९ तक सभी के लिए पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना|
- ०-३ वर्ष की आयु में बच्चों के बीच कुपोषण के स्तर में वर्तमान के मुकाबले ५०% तक लाना |
- लिंग अनुपात को बढाकर २०११-१२ तक ९३५ व २०१६-१७ तक ९५० करना |
- सभी गाँवो तक बिजली पहुँचाना |
- नवम्बर,२००७ तक प्रत्येक गाँव में टेलीफोन सुविध मुहैया कराना |
- देश के वन क्षेत्र में ५% की वृद्धि करना |
- देश के प्रमुख शहरों में २०११-२ तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप वायु शुद्धता का स्तर प्राप्त करना |
- २०१६-१७ तक ऊर्जा क्षमता में २०% की वृद्धि करना |